छत्री जैन मंदिर से निकली श्री जिनेन्द्र भगवान की भव्य शोभायात्रा

शिवपुरी- श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ महोत्सव के समापन उपरांत मंगलवार को श्री जिनेन्द्र भगवान की भव्य रथयात्रा मंगलवार प्रात: 8:30 बजे से श्रीछत्री मन्दिर जी से निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस दौरान नगरवासियों द्वारा इस रथयात्रा का स्वागत किया गया। यह रथयात्रा माधव चौक, गांधी चौक, सदर बाजार, जैन मंदिर, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक, धर्मशाला रोड , संयम कीर्ती स्तम्भ, गांधी चौक से होते हुए पुन: माधव चौक से होकर श्री छत्री मन्दिर पर संपन्न हुई तत्पश्चात श्रीजिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन एवं महाशान्ति धारा की गई। यहां इस संपूर्ण धार्मिक आयोजन विधान आयोजक बालचन्द, प्रकाशचंद, सुगनचंद, रघुवीर प्रसाद, कैलाशचन्द्र, सुरेश चंद्र, महेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, निर्मल कुमार, माणिकचंद जैन रहे जिसमें सकल जैन समाज एवं धर्म प्रेमीजनों ने रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम समापन के दौरान सकल जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन आयोजक परिवार द्वारा किया गया।