औषधि वितरण का प्रथम चरण 29 जून, 6 एवं 13 जुलाई को

शिवपुरी। आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2018 के अंतर्गत स्वास्थ्य, मलेरिया एवं महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन में औषधि वितरण कार्यक्रम मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एएल शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एलजे शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी ओपी पाण्डेय, जिला आयुष अधिकारी डॉ.आरके पचौरी द्वारा संपादित किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि उक्त औषधि वितरण कार्यक्रम सभी विकासखण्डों में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 29 जून, 6 जुलाई एवं 13 जुलाई 2018 को प्रथम चरण तथा 17, 24 एवं 31 अगस्त 2018 को द्वितीय चरण आयोजित होगा। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण एवं औषधि वितरण का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में 265 गांव में, वर्ष 2017 में 189 गांव में तथा वर्ष 2018 में दो चरणों में 46 ग्रामों में होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जाएगा।






Be First to Comment