( खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट )
खनियांधाना – खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गूडर के पास बामोरकला रोड पर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के साथ हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार आदिवासी युवक ने दम तोड़ दिया । बताया गया है कि मृतक की अगले माह 20 जून को ही शादी होनी थी तथा शादी के निमंत्रण कार्ड लगाने ही अपने घर से मोटरसाइकिल से निकला था और रास्ते में यह हादसा हो गया । सुबह 7 बजे हुई इस घटना के बाद मृतक युवक के परिवार वालों ने तथा अन्य करीब 400-500 लोगों ने मिलकर सड़क पर से लाश नहीं उठाने दी तथा कुछ घंटों के लिए सड़क जाम कर दी बाद में मौके पर SDM पिछोर सीवी प्रसाद तथा एसडीओपी मिश्रा सहित खनियाधाना थाना प्रभारी बी पी सिंह जाट पहुंचे तथा लोगों को समझाया जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए खनियाधाना लाया गया बाद में युवक का अंतिम संस्कार उसके गांव लखनपुरा में कर दिया गया ।
जानकारी के मुताबिक बामौरकला से एक जीप क्र. MP33 T 1195 वाहन में बैठकर जैन श्रद्धालु दर्शन , पूजन , अभिषेक करने के लिए अतिशय क्षेत्र गोलाकोट जी जा रहे थे रास्ते में ग्राम गूडर के पास हरिभान आदिवासी पुत्र सुखलाल आदिवासी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुरा अपने गांव से मोटरसाइकिल से निकला तथा गूडर मंदिर के पास वाहन क्रॉस करते समय उसकी मोटरसाइकिल जीप से साइड में टकरा गई तथा वह गिर पड़ा तथा सिर में नुकीले पत्थर की चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया । घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने कार को घेर लिया तथा चक्का जाम कर दिया जिससे कई वाहन सड़क के दोनों और घंटों तक फंसे रहे ।

थाना प्रभारी खनियाधाना बीपी सिंह जाट ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा तूफान गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरु कर दी है वाहन चालक को भी बामौरकलां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।






Be First to Comment