Press "Enter" to skip to content

घर से नहीं निकली तो जेेठ-जेठानी ने देवरानी राठौर की कर दी मारपीट

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राठौर मोेहल्ला छावनी में रहने वाली एक महिला की उसके जेेठ व जेेठानी ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण महिला को घर से निकालने का बताया जा रहा है जिस पर वह बाहर नहीं निकली तो मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। मामलेे मेें पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मोना पत्नी मनोज राठौर (24) निवासी राठौर मोहल्ला छावनी शिवपुरी ने बताया कि 10 अक्टूबर को दोपहर के समय वह अपने घर पर थी तभी जेठ विक्रांत राठौर व जेठानी सीमा राठौर आई और गाली-गलौंज करने लगे और कहा कि हम तुझे घर में नहीं रहने देगें। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना के बाद माेना थाने आई औैर जेठ व जेठानी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!