दतिया। जिले में एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत जिगना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के कट्टे के साथ पकड़ा है।
जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा के मुताबिक आरोपी हबाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में वांटेड था।
एसपी अमन सिंह राठौड के निर्देशन में एएसपी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी बड़ौनी धर्मेंद्र तोमर के मार्गदर्शन में सोमवार को खांद की माता मंदिर उदगंवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से मुख़बिर सूचना पर आरोपी मदन मिश्रा पुत्र लालाराम मिश्रा उम्र 24 साल निवासी उदगंवा को थाना जिगना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद किया गया । आरोपी ने दिनांक 05-मार्च 20 को अपने साथियों के साथ मिलकर हाकिम अहिरवार निवासी टीला मोहल्ला उद्गंवा के घर पर हवाई फायरिंग की थी तथा मारपीट की थी जिस पर थाना जिगना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/ 20 धारा 294 ,323 ,336 ,506 ,34 भा द वि का तथा 3(1)द ,ध हरिजन एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था । घटना दिनांक से ही थाना जिगना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे । आरोपी के विरुद्ध थाना बड़ौनी, धीरपुरा, जिगना मैं मारपीट ,गाली ,गलौज करने तथा अवैध हथियार रखने के 5 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं ।
आदतन अपराधी मदन मिश्रा की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा सउनि रामचित्र सिंह जी ,सउनि महेश श्रीवास्तव जी, आरक्षक रवि यादव, दिलीप प्रधान ,धर्मेंद्र यादव ,राजीव दुबे हेमराज की मुख्य भूमिका रही।। थाना जिगना पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है कुछ दिन पूर्व हीआदतन अपराधी सुमित यादव निवासी पलोथर को अवैध हथियार सहित पकड़ा था तथा 10000 रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव निवासी भोजला को भी गिरफ्तार कर चोरी गयी विधुत मोटरे भी जप्त कि थी ।




