Press "Enter" to skip to content

युवा मोर्चा नगर मंडल ने कन्याओं के पैर पूजकर मनाया नव संवत्सर

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में काली माता मंदिर पर नव संवत्सर के इस तैयार को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। काली माता मंदिर पर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कन्याओं के पैर पूजकर उन्हें शिक्षण सामग्री पेंसिल, पेन, कटर, रबड आदि वितरित की। इसके अलावा लोगों के यहां तिलक लगाकर उन्हें नव संवत्सर की बधाई देते हुए मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, प्रतीक शर्मा नानू, संजय कुशवाह, बंटी ओझा, सोनू कुशवाह, दीपक राठौर, सूरज बंसल, दीपक कुशवाह, ऋषभ जैन, अंकुर शर्मा, अंकित जैन, मिट्टू जाटव, आशीष सेन, अनुज, आशीष बिंदल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!