Press "Enter" to skip to content

ग्रापं बामौरकलां के सरपंच, सचिव एवं सहा. सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप


भाजपा मण्डल अध्यक्ष बामौरकलां ने सीईओ जिपं के नाम सौंपा आवेदन
पंचायत में कई प्रकरणों में गलत तरीके से आहरित की राशि, की निष्पक्ष जांच की मांग

शिवपुरी। खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बामौरकलां के सरपंच, सचिव ए वं ग्राम रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमिमताएं एवं भ्रष्टाचार किया है। कई मृत व्यक्तियों नाम पर पैसों का आहरण कर लिया गया है। इनके द्वारा शासन की गुल्लक को लाखों रुपए की चपत लगाई है, उक्त आरोप भाजपा मण्डल अध्यक्ष बामौरकलां बनवारीलाल श्रीवास्तव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी को सौंपे एक शिकायती आवेदन के माध्यम से लगाए हैं। आवेदन में मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई और दोषियों के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाह की जाए।
आवेदन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत में मृतक दयाराम पुत्र हरदास गुप्ता, प्रसन्न कुमार जैन, एव परमिया पत्नी गिरधारी आदिवासी के नाम पर मस्टर रोल में दर्ज कर मजदूरी राशि आहरित कर ली गई। सुदामा प्रसाद पुत्र मुन्नालाल गुप्ता अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं परंतु उसका नमा जॉब कार्ड नं. 1058 मनरेगा के तहत दर्ज करके राशि आहरित कर ली गई। इसी प्रकार केदारलाल पुत्र प्रागीलाल एवं उनकी पत्नी अंगूरी के एक ही वर्ष में दो जॉब कार्ड बनाकर राशि आहरित कर ली जबकि इनके पास 80 बीघा जमीन है और यह एक बड़े व्यापारी हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में पदस्थ रहे रामेश्वर दयाल पुत्र बलदेव प्रसाद तिवारी की मृत्यु हो चुकी है और उनकी पत्नी को शासन से पेंशन स्वीकृत है फिर उनका जॉब कार्ड बनाकर राशि निकाल ली। इसी प्रकार केदार पुत्र रामचरण गुप्ता, अवध बिहारी, रामप्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्त अद्र्धशासकीय शिक्षक आदि के नाम पर फर्जी तरीके से राशि आहरित कर शासन को लाखों का चूना लगाया गया है।  इसके अलावा पंचपरमेश्वर योजना के तहत मोटर पंप संधारण, सार्वजनिक स्थलों पर समतलीकरण मुरमीकरण, पानी के टेंकर, रख-रखाव, टायर टूयूब, अन्य सामग्री क्रय, साफ-सफाई, भवन मरम्मत, ग्राम सभा एवं अन्य सम्मेलनों में चाय नाश्ता, कम्प्यूटर सामग्री, स्टेशनरी फर्नीचरण मरम्मत, सार्वजनिक विद्युतीकरण प्रकाश व्यवस्था आदि के नाम पर भी लाखों रुपए का आहरण कर दुरुपयोग किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!