बीजेपी अध्यक्ष से मिले हरियाणा के सीएम खट्टर, कहा-इस्तीफा मांगने वाले मांगते रहें

दिल्ली haryana cm manohar lal khattar met bjp chief amit shah
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा के बाद
हुई हिंसा को रोकने में असफल रहने के कारण आलोचनाओं का शिकार हरियाणा के
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा कि उन्होंने पार्टी चीफ को ताजा हालात की
जानकारी दी है। साथ ही यह भी कहा कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक कदम उठाए गए
हैं। खट्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने हालात के हिसाब से कदम उठाया, जिससे
वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। विपक्ष के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवालों को
खट्टर ने अनसुना कर दिया। इस्तीफे पर सीएम ने बस इतना कहा, ‘जो मांगता है,
वो मांगता रहे। हमने अपना काम अच्छी तरह से किया है।’

संबंधित खबरें