Press "Enter" to skip to content

सिंधिया ने भोपाल में शासकीय बंगले की मांग की

शिवपुरी। गुना शिवपुरी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भोपाल में अपने लिए शासकीय आवास की मांग की है। ङ्क्षसंधिया द्वारा आवास की मांग किया जाना आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए माना जा रहा है। हालांकि श्री सिंधिया ने अपने पत्र में अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में भोपाल आने जाने की बात कहते हुए आवास की मांग की है। सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि मैं गुना लोकसभा क्षेत्र का सांसद हूं और अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में मुझे बार बार भोपाल आना जाना पड़ता है। मध्यप्रदेश राज्य से सांसद होने के कारण मैं प्रदेश की राजधानी भोपाल में शासकीय आवास की पात्रता रखता हूं। अत: अतिर्शीघ्र भोपाल में मुझे शासकीय आवास आवंटित किया जाए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!