Press "Enter" to skip to content

व्यवसायी शर्मा दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरिच्छा में हुई एक सड़क दुर्घटना में श्रीराम पाइप के संचालक एवं पत्रकार ललित मुदगल के पिता नक्टूराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। वहीं इस दुर्घटना में उनकी भतीजी को भी चोटें आई हैं। श्री शर्मा ग्राम सहसराम में निर्माणाधीन मंदिर पर दान राशि देने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना घटित हो गई। 
जानकारी के अनुसार नकटूराम शर्मा पुत्र स्व. श्रीराम शर्मा (75) निवासी भैंरोबाबा मंदिर के पास कल सुबह अपनी  भतीजी अंकिता के साथ बाइक पर सवार होकर सहसराम जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह ग्राम गुरिच्छा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज गति वाहन से बचने के लिए उन्होंने बाइक सड़क से नीचे उतारी तो व अनियंत्रित होकर नीचे खेत में चली गई। जिससे श्री शर्मा चोटिल होकर बेहोश हो गए। वहीं अंकिता को भी चोटें आ गईं जिन्हें डायल 100 की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने श्री शर्मा को ग्वालियर रैफर कर दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!