Press "Enter" to skip to content

दो बीएलओ निलंबित, बीईओ को दिया कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षक के तहत डोर टू डोर किए जा रहे सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में दो बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को निलंबित कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोलारस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निलंबित किए गए कोलारस विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 234 के बीएलओ के रूप में नियुक्त सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय खतौरा पवन यादव को और मतदान केन्द्र क्रमांक 256 के बीएलओ के रूप में नियुक्त सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय टीला खुर्द बलवीर लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएलओ के कार्य को समय-समय पर निरीक्षण न करने के आरोप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ए.के.अटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।   
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!