Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर भाईयों में चले लात-घूसे

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वेशी में भाईयों में विवाद हो गया। विवाद का कारण जमीनी को लेकर बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
बृजेश कुमार वर्मा व राजाराम धाकड़ दोनों आपस में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। बीते रोज ब्जेश कुमार वर्मा खेत पर गया हुआ था यहां उसका राजाराम धाकड़ के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे देखते ही देखते मामला मारपीट तक आ पहुंचा। यह सब देखकर दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई। पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर राजाराम धाकड़ व राजाराम धाकड़ की शिकायत पर बृजेश धाकड़, मोनू धाकड़, मिश्रीलाल धाकड़ निवासी वैशी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!