
विदिशा। गंजबासौदा से भाजपा विधायक लीना जैन को अज्ञात व्यक्ति ने डाक से पत्र भेजकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित खुद विधायक को, बासौदा के रेलवे स्टेशन और शासकीय अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। विधायक की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। विधायक जैन के मुताबिक सोमवार की दोपहर उन्हें डाक से एक पत्र मिला था। खोलकर पढ़ा तो उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उन्हें, गंजबासौदा के शासकीय अस्पताल और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। पत्र भेजने वाले के नाम की जगह ‘बम बनाने वाला’ लिखा था। विधायक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बस स्टैंड पर पुलिस बल लगा दिया गया। बम निरोधक दस्ते भी पहुंच गए जो देर रात तक सर्चिंग करते रहे।





Be First to Comment