Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे की राजनीति को बड़ा झटका, दो सिपहसालार आउट

शिवपुरी। आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि आज कोलारस उपचुनाव के बाद दगाबाज माने जा रहे भाजपा के दिग्गज नेता और यशोधरा राजे सिंधिया के दाएं औैर बाएं हाथ माने जाने वाले दो नेताओं को पार्टी के पदों से हटा दिया है। हांलाकि पार्टी इस कार्यवाही को महज हल्की कार्यवाही बताते हुए रूटिन में बता रही है परंतु इस कार्यवाही के बाद यशोधरा राजे खेमें में जरूर हडकंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार बीते दिनों कोलारस में हुए उपचुनाब में मिली करारी हार के बाद भाजपा ने इस हार की समीक्षा करने के लिए अपने अपने सूत्रों से जानकारी जुटाना प्रारंभ कर दी थी। खुुद चुनाव हार जाने के बाद धन्यवाद सभा को संबोधित करने आए सीएम शिवराज सिंह के सामने ही नेताओं ने इन दगाबाज नेताओं की शिकायत सीएम से जड़ दी थी। परंतु उसके बाद से आज तक इन पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई थी। 

लेकिन आज कोलारस की हार पर कार्रवाई नजर आई। दिग्गज नेता और यशोधरा राजे के खासम खास माने जाने बाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी को पद से मुक्त कर दिया। इसे साथ ही यशोधरा राजे के खास सिपहसालार रामेश्वर बिंदल (रामू) को भी जिला कोषाध्यक्ष के पद से मुक्त करते हुए यह दायित्व दिलीप मुदगल को सौंप दिया। इस कार्यवाही के बाद यशोधरा राजे खेमें में हडकंप मच गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!