Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS – कांग्रेसी विधायक ने बांधे BJP सरकार के तारीफों के पुल, खुले दिल से यशोधरा राजे ने की सराहना

इंदौर। विधानसभा चुनाव सिर पर है और कांग्रेस एवं भाजपा नेता एक-दूसरे के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने करते हुए विरोधियों पर हमला बोल रहे हैं, वहीं ऐसे में इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभी को सकते में डाल दिया, हुआ कुछ यूं था कि समय था राऊ में 300 करोड़ की लागत से बनने वाले एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का भूमिपूजन का जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राऊ विधायक जीतू पटवारी बीजेपी सरकार की तारीफ करने लगे और उनके नेताओं के लिए नारे भी लगवाए। राऊ विधायक जीतू पटवारी ने कहा मैं चाहे कहूं कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेरे कारण आया है। खेल मंत्री यशोधरा ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर प्रोजेक्ट का श्रेय पटवारी को दे दिया। यशोधरा ने कहा कि दोनों जीतू में जो भाईचारा है, वह कहीं देखने को नहीं मिलता है। खेल मंत्री के साथ पटवारी ने भूमिपूजन किया। जिराती पूजन के समय पीछे खड़े रहे। पटवारी ने माइक पर घोषणा कर जिराती को मंच पर बुलाकर स्वागत किया। मंच से मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए खेल मंत्री ने दोनों जीतू को अपना भाई बताया। साथ ही जीतू पटवारी की तारीफ भी कर डाली उन्होंने कहा कि अगर पटवारी न होते तो स्टेडियम का प्रोजेक्ट जमीन पर नहीं आ पाता।

यहां बता दें कि पटवारी ने बतौर अतिथि सांसद सुमित्रा महाजन और प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को बुलाया, हालांकि आयोजन में सांसद महाजन शामिल नहीं हुईं। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रोजेक्ट को पूर्व विधायक जीतू जिराती के कार्यकाल का बताकर नारेबाजी करने लगे। इस पर पटवारी ने जिराती को मंच पर बुलाकर खुद ही स्वागत करवा दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!