
शिवपुरी। शहर के राघवेंद्र नगर में गुप्ता टाइल्स शो रूम के सामने बीती शाम एक गंभीर हादसे में महज 2 साल का बालक चमत्कारिक रूप से बाल बाल बच गया। दरअसल बच्चा तीसरी मंजिल पर खेल रहा था इसी दौरान रेलिंग से लटक गया और नीचे गिरते समय पहले हाई टेंशन लाइन से टकराया और जोरदार फाल्ट के साथ नीचे जा रही एक महिला के ऊपर आ गिरा.. बच्चे को पडौसी रजत जैन, अमित गुप्ता परिजनों ने पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बच्चे की हालत में सुधार है। शिवरात्रि के दिन इस भयानक हादसे में मासूम की जान बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हालांकि बच्चे का उपचार अभी जारी है।




