बसपा विधायक को मंत्री बनने की उम्मीद, बोलीं- उन्हें जब जरूरत होगी, तब बना देंगे ! Bhopal News

mp news bsp mla ramabai will be appointed minister when they need

  • विधानसभा के गठन के बाद भाजपा द्वारा 50 लाख रुपए देने का बयान दिया था

भोपाल. दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक रामबाई ने प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। लेकिन उन्हें मंत्री कब बनाया जाएगा ये पता नहीं। उन्होंने कहा कि जब उनकी जरूरत होगी तब बनाएंगे। शुक्रवार को विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए रामबाई ने कहा कि अभी मेरा स्वास्थ्य सही नहीं है। मुख्यमंत्री कमलनाथ अच्छे व्यक्ति हैं और मैं उनके साथ हूं। 
बसपा विधायक ने विधानसभा के गठन के बाद भाजपा द्वारा 50 लाख रुपए देने का बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा उन्हें कांग्रेस से समर्थन वापस लेने के लिए 50 लाख रुपए और मंत्री पद का प्रलोभन दे रही है। 

विधानसभा में सुनाया अपना दुखड़ा
शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान रामबाई ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को हत्या के मामले में फंसाया गया है। जब उनके परिवार को ही न्याय नहीं मिल पा रहा तो राज्य में किसे न्याय मिलेगा। उनके विधानसभा क्षेत्र में चौरसिया परिवार में हुई घटना में उसके परिवार के लोगों को फंसाया गया है। इस घटना में 28 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सरकार में शामिल होने के बाद भी मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। 
ऐसा है विधानसभा का गणित
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 भाजपा को 109 सीटें मिलीं। अभी झाबुआ विधायक सांसद बन गए इसलिये भाजपा के 108 विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है। सरकार को 1 सपा, 2 बीएसपी और 4 निर्दलीयों का समर्थन है। सदन के सदस्यों की कुल संख्या 230 है। 

संबंधित खबरें