सालभर होगी सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्य और टीचर्स के लिए ट्रेनिंग ! Bhopal News

latest cbse update news

  • बोर्ड की ओर से इस साल एक्जाम पैटर्न और नए कोर्स शुरू किए गए हैं, इसलिए दी जाएगी ट्रेनिंग 

भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर्स और प्रिंसिपल अपडेट होंगे। उन्हें अलग-अलग टॉपिक पर ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें ट्रेनिंग वर्कशॉप की जानकारी दी गई है। 
बोर्ड ने अपने करिकुलम, एक्जाम पैटर्न में इस साल बदलाव किया है। साथ ही कुछ नए स्किल कोर्स भी शुरू किए गए हैं। इसको लेकर टीचर्स अपडेट हो सके, इसलिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम कराए जाएंगे। यह प्रोग्राम देशभर में अलग-अलग स्कूलों में सालभर चलाए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से सब्जेक्ट एक्सपर्ट और टीचर्स का चुनाव किया जाएगा। उसके बाद चयनित एक्सपर्ट की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन ही एक्सपर्ट को इन नेशनल ट्रेनिंग वर्कशॉप में भाग लेने का मौका मिलेगा। 

यह रहेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम का शेड्यूल 
  • फैशन स्टडीज: यह ट्रेनिंग 8 व 9 अगस्त को एसएलएस डीएवी स्कूल दिल्ली में होगी। यह फैशन स्टडीज पर 2 दिन का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम होगा। इसके लिए टीचर्स को 4 अगस्त तक पंजीयन कराना होगा। 
  • हब्स ऑफ लर्निंग: यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम स्कूल प्रिंसीपल के लिए होगा। जो देशभर के अलग-अलग लोकेशन पर होगा। यह 12 अगस्त तक चंडीगढ़, पंचकूला, गुवाहटी, चैन्नई आदि शहरों में होगा। 
  • कॅरियर काउंसिलिंग: इसके लिए 30 जुलाई से 1 अगस्त तक 3 दिन की ट्रेनिंग होगी। यह दिल्ली सीबीएसई कार्यालय में होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से टीचर्स को कोई टीए, डीए नहीं दिया जाएगा। 
  • स्किल सब्जेक्ट: यह ट्रेनिंग सीबीएसई शिक्षा सदन में 3-3 दिन के स्लॉट में होगी। इसमें 4-6 अगस्त तक टूरिज्म, 7-9 अगस्त तक रिटेल और 10-12 अगस्त तक टूरिज्म में होगी।

संबंधित खबरें