
भिंड। सहारा इंडिया की एक करतूत और सामने आई है यह वाक्य है। भिण्ड का सहारा इंडिया की फूप ब्रांच मैनेजर के द्वारा कमलेश शर्मा पुत्र राम अवतार शर्मा निवासी चतुर्वेदी नगर से संपर्क था और उन्होंने एक एफडी करने के लिए बोला और कहा कि साढे पांच साल में दोगुना हो जाएगा तो कमलेश शर्मा ने सहारा इंडिया ब्रांच के मैनेजर अरविंद जैन को डेढ़ लाख रुपए 2012 में एफडी करने के लिए दिए जो साडे पाँच साल में दोगुनी करने की स्कीम थी लेकिन ब्रांच मैनेजर के द्वारा धोखाधड़ी कर किसी दूसरे में पैसा लगा दिया जो 2018 में पूर्ण होना बताया जब 2018 में गए उन्होंने कहा कि नई स्कीम आई है। उसमें करवा देते हैं कमलेश शर्मा ने कहा कि हमें और कोई स्कीम नहीं लेना है हमें अपनी बेटी की शादी करना है इसके लिए मुझे पैसों की आवश्यकता है आप तो मेरा पैसा दे दो जो शादी कर सकूं फरियादी की लड़की की 17 जनवरी को शादी होना तय हुई तब मैनेजर द्वारा कहा कि 10 जनवरी तक पैसा करवा देंगे फिर जब फरियादी उसके पास गया तो मैनेजर बोलें अभी नहीं हो पाए हैं अभी नहीं है और 30 जनवरी तक आपका पैसा जरूर करवा देंगे फिर फरियादी उसके पास गया उसके बाद हर चीज सब कुछ करने के बाद फिर फरियादी ने लड़की के ससुराल वालों से बात की अभी पैसा नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण सारी व्यवस्था गड़बड़ा गई है तो लड़की वाले खुद फरियादी के साथ अरविंद जैन के यहां गए तो बोले चलो हम पैसा कर देंगे और लौट के आ गए तारीख आने पर फरियादी अरविंद जैन के यहां गया तो अरविंद जैन ने कहा ऐसा करो कि इसकी एक स्कीम आई है उसमें हम इसको 4 साल में दोगुना कर देंगे तो फिर मैंने कहा कि नहीं मुझे बेटी की शादी के सारे इंतजाम हो गए मुझे पैसे की आवश्यकता है इसपर अरविंद जैन ने कहा अभी पैसा नहीं है इस प्रकार से परेशान होकर बेटी की ससुराल वालों के पास गया और तारीख बढ़ाने के लिए उनसे विनती की तो उन्होंने साफ कह दिया कि भाई हमें बेटे की शादी अभी जल्दी करना है घर में कोई नहीं है इसलिए बैंक मैनेजर के इस कृत्य के द्वारा फरियादी अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाया फरियादी ने कहा कि मेरे द्वारा सभी को अवगत करा दिया है अब तो बस मीडिया का ही सहारा है






Be First to Comment