Press "Enter" to skip to content

अब भिंड में मरीज के रिश्तेदार ने की डॉक्टर से मारपीट ! Bhind News

Bhind News : अब भिंड में मरीज के रिश्तेदार ने की डॉक्टर से मारपीट,सामने आया CCTV VIDEO
भिंड। जिला चिकित्सालय में मेडिकल जांच किए लिए आए घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की है। पीड़ित डॉक्टर ने मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। दरअसल अटेर थाना क्षेत्र के नावली हार गांव के रहने वाले लवली यादव का किसी से पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात जब वह परा गांव के पास था, उसी समय कुछ लोगों ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड द्वारा घायल लवली यादव को जिला चिकित्सालय लाया गया।

घायल की मेडिकल जांच के दौरान उसके परिजनों ने डॉक्टर पर दबाव बनाने की कोशिश की। जिसके चलते उनमें कुछ कहासुनी हुई और देखते ही देखते मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल लवली यादव के साथ आये दबंगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एमएलसी कराने आया सिपाही मूकदर्शक बना रहा। उसने डॉक्टर को बचाने की कोशिश तक नहीं की।
पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद जिले के डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। यह डॉक्टर के साथ मारपीट की कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार डॉक्टरों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!