शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां भाई को राखी बांधने से पहले ही बहिन की मौत हो गई। महिला सुबह के समय जब नल आए तो टिल्लू का तार लगाने गई जहां उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी नाम की महिला निवासी छत्री रोड सुबह के समय नल आने पर टिल्लू लगाने गई जहां अचानक टिल्लू में करंट आ गया और यह करंट महिला को लग गया और उसकी मौत हो गई। जब परिवारजनों को महिला अचेत पड़ी हुई मिली तो उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।






Be First to Comment