Press "Enter" to skip to content

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई 11 समुद्री लुटेरों से /#INTERNATIONAL

तस्वीरें भारतीय नौसेना की तरफ से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की हैं।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई। ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए अपना युद्धपोत INS सुमित्रा भेजा था।

पिछले 36 घंटे में ये दूसरा मामला है जब भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अपना युद्धपोत भेजा। रविवार रात को भी भारत ने ईरान के फिशिंग वैसेल FV ईमान का रेस्क्यू किया था। इसे भी समुद्री लूटेरों ने पकड़ लिया था। इस पर 17 ईरानी क्रू मेंबर्स सवार थे। दोनों ऑपरेशन कोच्चि के पश्चिम से 850 नॉटिकल मील यानी 1574 किलोमीटर दूर चलाए गए।

तस्वीर में भारतीय नौसैनिकों की हिरासत में 11 समुद्री लुटेरे नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में भारतीय नौसैनिकों की हिरासत में 11 समुद्री लुटेरे नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में हथियारों के साथ शिप पर मौजूद समुद्री लुटेरे नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में हथियारों के साथ शिप पर मौजूद समुद्री लुटेरे नजर आ रहे हैं।

हाइजैक किए जहाज की निगरानी के लिए भारतीय नौसेना ने अपने हेलिकॉप्टर भेजा था।

हाइजैक किए जहाज की निगरानी के लिए भारतीय नौसेना ने अपने हेलिकॉप्टर भेजा था।

ये अरब सागर में समुद्री लुटेरों के हमले का छठा मामला है। इन घटना से 15 दिन पहले ही भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सुमित्रा ने एक ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया था। सोमवार को ईरान के झंडे वाले जहाज अल नाएमी पर समुद्री लूटेरों ने हमला कर दिया था और इस पर मौजूद सभी 19 लोगों को बंधक बना लिया था। ये अरब सागर में पिछले 3 महीने में हाईजैक का चौथा मामला था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!