Press "Enter" to skip to content

 भारत के सबसे अमीर कारोबारी फिर बने मुकेश अंबानी : अडाणी को पीछे छोड़ा ₹8.46 लाख करोड़ नेटवर्थ के साथ , लेकिन 12वें नंबर पर दुनिया में / बिजनेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹23 हजार करोड़) बढ़कर 101.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹8.46 लाख करोड़) हो गई है। अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में भी शामिल हो गए हैं।

अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्री की 42% हिस्सेदारी है। एक सप्ताह पहले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी नेटवर्थ के मामले में अंबानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर कारोबारी बने थे। तब वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में ₹8.12 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ दुनिया में 12वें नंबर पर थे। अंबानी ₹8.07 लाख करोड़ के साथ 13वें नंबर पर थे।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क 17.60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। उनके बाद 14.94 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.62 लाख करोड़ रुपए है।

दुनिया के टॉप अमीर

*नेटवर्क : लाख करोड़ रुपए में

12 जनवरी 2024

दूसरी तिमाही में रिलायंस को ₹17,394 करोड़ नेट प्रॉफिट
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 27 अक्टूबर को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले Q2FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹13,656 करोड़ था।

Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 2.32 लाख करोड़ रुपए रहा
ऑपरेशंस से मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1% बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपए रहा था। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह 2.30 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी का रेवेन्यू 2.07 लाख करोड़ रुपए रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!