Press "Enter" to skip to content

5वां दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का: असम पहुंचे राहुल नगालैंड से, देश में सबसे भ्रष्ट यहा की सरकार -बोले, लूट रही भाजपा जनता को/ कोहिमा

असम के शिवसागर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी।

कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी नगालैंड से असम पहुंचे। उन्होंने असम के शिवसागर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।

राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। PM मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में पीएम ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि PM के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं।

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। वे यात्रा के दौरान इसी बस में सफर कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। वे यात्रा के दौरान इसी बस में सफर कर रहे हैं।

राहुल 25 जनवरी तक असम में रहेंगे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि असम में 18 से 25 जनवरी तक न्याय यात्रा होगी। असम सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां सफल न हो। हालांकि, हमें विश्वास है कि युवाओं और महिलाओं सहित असम के सभी वर्ग राहुल गांधी की बात सुनेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन बुधवार (17 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड में थे। उन्होंने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली। इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव और रांगकोंग पहुंची। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह यात्रा असम रवाना हुई थी।

14 जनवरी से अब तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा सिलसिलेवार पढ़िए…

14 जनवरी- न्याय यात्रा का पहला दिन: राहुल बोले- PM मोदी मणिपुर के आंसू पोछने नहीं आए
14 जनवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया।

राहुल बोले कि मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में BJP की नफरत की राजनीति है। मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!