बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की शराब के लिए रुपए न देने पर मारपीट कर दी। इंदर पुत्र नंदा रावत निवासी ग्राम बैरजा बीते रोज किसी काम से जा रहा था तभी उसे रामअवतार रावत मिल गया और शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं दिए तो गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment