
बैराड़। नगर परिषद बैराड़ के अग्रवाल समाज द्वारा समाज के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई जिसके अंतर्गत खाटू श्याम दरबार ,भजन संध्या ,प्रभात फेरी,रैली,सहभोज एवं विशाल शोभा यात्रा चल समारोहआदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्रसेन जयंती पर सुबह 8 बजे विशाल प्रभात फेरी,रैली कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला से समाज अध्यक्ष पवन बंसल खरई वालों द्वारा अग्रसेन ध्वज फहरा कर कर अग्रसेन आरती के साथ किया जिसमें नगर के समस्त अग्र बंधुओं ने शामिल होकर मोहना पोहरी रोड से धौरिया रोड तक प्रभात फेरी निकाली गई जो लौट कर अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंची जहां पूर्व समाज अध्यक्ष राम भरोसी लाल गुप्ता ,सीताराम गुप्ता शिक्षक ने उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटाने एवं एकजुट रहने की अपील की ।दोपहर को समस्त समाज के सामूहिक भोज के बाद सांय 5 बजे से महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा गाजे बाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई इसमें समाज के महिला पुरुषों युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया ।चल समारोह के दौरान अग्र बंधुओं द्वारा जगह-जगह महाराजा अग्रसेन की आरती एवं पूजा की गई एवंनगर के अन्य समाजों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।




