हल्के रावत को स्मैक पीते हुए बस स्टैंड के पीछे से पुलिस ने दबोचा | Bairad News

शिवपुरी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय एवम पीने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान SDOP महोदय पोहरी व थाना प्रभारी बैराड़ के मार्गदर्शन में स्मैक पी रहे युबक को दबोचा
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23.07.19 को उपनि आर.एस. भदौरिया सउनि जहान सिंह प्र. आर.553 संजीव कुमार आर.1162 रामावतार आर.188 अरमान व एनआरएस नरेश जाटव के साथ मुखबिर की सूचना पर से बस स्टैंड के पीछे बैराड़ से हल्के पुत्र मुन्सी रावत उम्र 33 साल निवासी धोरिया रोड बैराड़  को अवैध मादक पदार्थ (स्मेक) पीते हुए पकड़ा एवम धारा 8/27 एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


संबंधित खबरें