Press "Enter" to skip to content

बटाई का हिस्सा मांगने पर खेत मालिक पर बरसाए लाठी-डंडे | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बीलपुरा में खेत मालिक की बटाईदारों ने मारपीट कर दी। बंटी धाकड़ पुत्र रमेश धाकड़ निवासी बीलपुरा ने बताया कि उसके खेत पर हल्के आदिवासी, सिंधिया आदिवासी व रामचवरण आदिवासी बटाई से खेती करते हैं। बीते रोज उक्त लोगों से बटाई का हिस्सा मांगा था, जिस पर उन्होंने बाद मेें देने को कहा। 27 मई को बंटी घर के सामने खड़ा हुआ था तभी उक्त आरोपित आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर हिस्सा देने से मना कर दिया। मारपीट के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और चले गए। घटना के बाद बंटी थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!