
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध हथियार विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान SDOP महोदय पोहरी व थाना प्रभारी बैराड़ के मार्गदर्शन में धारधार छुरी के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23.07.19 को सउनि जहान सिंह प्र. आर.संजीव कुमार आर.960 अरुण व एनआरएस नरेश जाटव के साथ मुखबिर की सूचना पर से अनाज की मंडी के गेट पर बैराड़ से आकाश पुत्र सिद्धम जाटव उम्र 19 साल निवासी बैराड़ के कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार छुरी के साथ पकड़ कर गिरप्तार क्र धारा 25(B ) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।




