Press "Enter" to skip to content

सर्पदंश से एक की मौत, एक की हालत गंभीर / Bairad News

बैराड़। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़दा में रात के समय दो अलग-अलग घरों में दो लोगों को सांप ने काट लिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे की हालत अभी गंभीर है जिसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने थाने में दी।
जानकारी के अनुसार बीती रात को बैराड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़दा में दो अलग-अलग घरों में दो व्यक्तियों को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसमें उदय भान पुत्र टुंडा आदिवासी उम्र 27 निवासी ग्राम बूढ़दा थाना बैराड़ की सांप के काटने के बाद महज आधे घंटे में ही मौत हो गई। वही मान सिंह पुत्र परशु आदिवासी उम्र 37 निवासी ग्राम बूढ़दा थाना बैराड़ की हालत गंभीर है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!