शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहतेे ग्राम आमखेड़ा में रहने वाली एक महिला ने सल्फास खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मनीषा पत्नी राजकुमार यादव 30 वर्ष निवासी आमखेड़ा ने 1 अगस्त को घर पर ही सल्फास खा लिया। सल्फास खाने से महिला की हालत बिगड़ गई जिसे परिजन गंभीर अवस्था में गुना ले गए जहां इलाज के दौरान 9 अगस्त को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।




