Press "Enter" to skip to content

मेरे साथ आठ साल तक हुआ बलात्कार, थाने में दर्ज करवाया केस / Badarwas News

बदरवास। बदरवास क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ उसी क्षेत्र के युवक ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने थाने में शिकायत की बात कही तो महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया और 8 साल तक महिला का शोषण किया। घटना को लेकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बदरवास की रहने वाली महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वर्ष 2013 में उसकी मुलाकात बदरवास के रहने वाले अशोक कुशवाह से हुई थी। इसके बाद आरोपित उसके घर आने-जाने लगा। महिला ने शिकायत में बताया कि एक दिन उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान आरोपी उसके घर पर आ गया। युवक ने उसके पति की अनुपस्थिति में उसे डरा धमकाकर व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार डरा-धमकाकर संबंध बनाए। इस तरह युवक उससे 8 साल तक दुष्कर्म करता रहा। वहीं होली वाले दिन युवक ने फिर से महिला के साथ जबरदस्ती करनी चाही लेकिन महिला ने आरोपित का विरोध किया और थाने आकर केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!