कार की टक्कर से दो युवक घायल | BADARWAS NEWS

शिवपुरी। बदरवास के ग्राम ईसरी के एबी रोड़ पर एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुखवीर लोधी और मनोज प्रजापति निवासी सिलपटी ईसागढ़ कल दोपहर अपनी बाइक से ईसागढ़  से बदरवास आ रहे थे जहां एबी रोड़ पर एक कार क्रमांक डीएल 0 सीवाय 8023 के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुखवीर और मनोज घायल हो गए। जिन्हें वहां मौजूद लोग अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में फरियादी धर्मेंद्र पुत्र नीलम यादव निवासी सिलपटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।