शिवपुरी। बदरवास के ग्राम ईसरी के एबी रोड़ पर एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुखवीर लोधी और मनोज प्रजापति निवासी सिलपटी ईसागढ़ कल दोपहर अपनी बाइक से ईसागढ़ से बदरवास आ रहे थे जहां एबी रोड़ पर एक कार क्रमांक डीएल 0 सीवाय 8023 के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुखवीर और मनोज घायल हो गए। जिन्हें वहां मौजूद लोग अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में फरियादी धर्मेंद्र पुत्र नीलम यादव निवासी सिलपटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
कार की टक्कर से दो युवक घायल | BADARWAS NEWS
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने सरकुला डेम का निरीक्षण बोलें- पोहरी क्षेत्र के विकास में अहम होगा सरकुला डेम / Shivpuri News
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment