घर में घुसा चोर, मकान मालिक ने पकड़ा तो ईट मारकर किया घायल | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत पटवारी मोहल्ला में रहने वाले एक युवक के घर में चोर चोरी करने की नियत से घुसा, लेकिन जब मकान मालिक द्वारा उसे देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया तो वह ईट से हमला कर भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 
अंशुल पुत्र संतोष राठौेर निवासी पटवारी मोहल्ला बदरवास ने बताया कि 15 मई को सुबह के 3 बजे के करीब उन्हें अपने मकान में खटपट की आवाज सुनाई दी। जब कमरे में जाकर देखा तो चोर सामान चोेरी कर ले जा रहा था। जिस पर अंशुल ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह ईंट से हमला कर भाग गया। चोर कौन था इसका पता नहीं चल सका। घटना के बाद अंशुल थाने गया और माममे में केस दर्ज करवाया।

संबंधित खबरें