शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक ऑटो अनियंित्रत होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार युवक रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के समय एक ऑटो में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तभी नए अस्पताल के सामने ऑटो अनियंित्रत हो गया। घटना में ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए वहीं एक 10 वर्षीय किशोर शैलेष आदिवासी निवासी पिपरौदिया की दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment