शिवपुरी। शिवपुरी शहर में सवारियों को बिना किराया लिए मुफ्त में मंजिल तक छोड़ने का लालच देकर लूटपाट करने वाली झांसी की ऑटो गैंग का हाथ निकला है। ऑटो गैंग ने गुरुवार को जगदीश धाकड़ (68) पुत्र इरता धाकड़ निवासी अमृतबिहार कॉलोनी शिवपुरी को अपना शिकार बनाकर साढ़े हजार रुपए लूट लिए थे। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और ऑटो की पहचान करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने ऑटो सहित ऑटो गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा। इनमें संदीप (23) पुत्र अरविंद अहिरवार टाल मोहल्ला झांसी, चांद खां (44) पुत्र सचुन्ने खां निवासी भट्टा गांव और प्रभु रायकवार (35) पुत्र सरमन रायकवार निवासी ग्राम कटेरा हाल जेल के पीछे झांसी शामिल हैं।
कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। शहर में अन्य घटनाओं का भी पता लगाने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। ऑटो संदीप अहिरवार का ऑटो है जो उसके पिता के नाम दर्ज होना बताया जा रहा है। पकड़े गए चांद खां और प्रभु रायकर पर झांसी में पहले से कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। लूटपाट करने के लिए इन लोगों को शिवपुरी शहर को चुना और संदीप के साथ उसका ऑटो लेकर घटनाएं करने लगे।

झांसी ऑटो गैंग फ्री में यात्रा करने का लालच देकर लूटते थे लोगों को, तीन धरे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बैराड़ में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी, ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं 1.25 लाख के सोने के टॉप्स लेकर फरार / Shivpuri News<br>
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News




Be First to Comment