अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को उड़ाने की धमकी मुंबई में। खुद को अमेरिकी नागरिक बताया ईमेल भेजने वाले ने, FIR दर्ज की पुलिस ने /#INTERNATIONAL

मुंबई

पुलिस ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने कहा कि वह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले सभी अमेरिकी को मार देगा।

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 3.50 बजे rkgtrading777@gamil.com के आईडी से ईमेल मिला है।

मेल भेजने वाले ने खुद को अमेरिकी नागरिक होने का दावा किया। उसने कहा कि वह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के ऑफिस को उड़ा देगा। साथ ही वहां काम करने वाले सभी अमेरिकी लोगों को भी मार देगा।

घटना के बाद मुंबई की बांद्रा कुर्ला पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि IPS की धारा 505(1)(बी) और 506(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।


संबंधित खबरें