Press "Enter" to skip to content

आज राहुल गांधी की चुनावी रैली तेलंगाना में: करीब 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद सभा में; राज्य में सिंगल फेज में चुनाव होंगे 17 मई को /NATIONAL

हैदराबाद

राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को वायनाड में रैली की थी। उन्होंने यहां से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भी भर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (6 अप्रैल) तेलंगाना के तुक्कुगुडा में चुनावी सभा करेंगे। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी की जनसभा में 10 लाख लोग पहुंचेगे। सीएम रेड्डी ने अपने विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को लाने का जिम्मा दिया है।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस अब तक यहां से 5 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। तेलंगाना में 13 मई को सिंगल फेज में लोकसभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे।

तुक्कुगुडा में सभास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी।

तुक्कुगुडा में सभास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी।

3 अप्रैल को राहुल ने वायनाड से दाखिल किया अपना नामांकन
राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया था। 3 अप्रैल को उन्होंने वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड शो भी किया था। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ I.N.D.I.A. में शामिल CPI की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा ने केरल के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

राहुल के पास 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
राहुल ने जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक वे 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति है। हालांकि, उनके पास न खुद का घर है, न खुद की कार। पिछले पांच साल में उनकी दौलत करीब 5 करोड़ बढ़ी है। इसके बाद भी उन पर 50 लाख का कर्ज है।

राहुल के पास 55 हजार नकद हैं। 9.24 करोड़ की चल और 11.14 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल गांधी का 2014 तक यूपीए सरकार के दौरान शेयर बाजार में निवेश शून्य था।

उन्होंने उस साल हुए लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे में यह जानकारी दी थी। उनके पास सिर्फ यंग इंडिया कंपनी के शेयर थे जो कांग्रेस पार्टी की अपनी कंपनी है।

राहुल के पास सबसे ज्यादा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर
राहुल ने जिन कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है, उनमें सबसे अधिक 42.27 लाख रुपए के 1,474 शेयर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के हैं। इसके बाद 35.89 लाख रुपए के शेयर बजाज इंडस्ट्रीज के हैं। 35.67 लाख रुपए के शेयर नेस्ले इंडिया के हैं, 35. 29 लाख रुपए के शेयर एशियन पेंट्स के और 32.58 लाख के शेयर टाइटन कंपनी के हैं।

राहुल ने 7 म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर रखा है, जिसका मूल्य 3.81 करोड़ रुपए है। उनके पास 15.2 लाख के गोल्ड बॉन्ड्स भी हैं। राहुल के पास खेती की दो जमीनें हैं, जिसका मालिकाना हक उनकी बहन प्रियंका के पास भी है। दिल्ली की जमीन 2.346 और महरौली की 1.432 एकड़ की हैं। इसकी कुल कीमत 2.10 करोड़ है। राहुल के पास गुरुग्राम में दो कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं, जिसकी कीमत 9 करोड़ से ज्यादा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!