कार नहर में गिरी, 4 की मौत, 2 घायल आगरा में: शादी में से आ रहे थे अर्टिगा कार से; हादसा हुआ ड्राइवर के नियंत्रण खोने से/ #उत्तरप्रदेश

आगरा

आगरा में शुक्रवार रात को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार मोड़ पर बेकाबू होकर नहर में गिर गई। कार में 6 युवक थे। कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद उनको अस्पताल भेजा गया। हालांकि इस दौरान चार युवकों की मौत हो चुकी थी। दो घायल युवकों का इलाज जारी है।

शमसाबाद क्षेत्र के युवक आगरा में शादी समारोह में जा रहे थे। सभी लोग अर्टिगा कार में थे। ताजगंज के दिगनेर के पास कार बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार तेज थी। इस वजह से मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। सीधे कार नहर में जा गिरी।

DCP टीम के साथ पहुंचे अस्पताल

जितेंद्र की फाइल फोटो।

जितेंद्र की फोटो

ये कार की फोटो है, जो बेकाबू होकर गिर गई।

ये कार की फोटो है, जो बेकाबू होकर गिर गई।

हादसे के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और भर्ती युवकों का हालचाल लेने के बाद सिपाहियों से भी जानकारी ली।

हादसे के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और भर्ती युवकों का हालचाल लेने के बाद सिपाहियों से भी जानकारी ली।

कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग भाग कर पहुंचे। युवकों को जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है।

जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजन।

जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजन।

इनकी हुई मौत
मनीष, विनोद, शैलेंद्र और जितेंद्र की मौत हो गई है। योगेश की हालत गंभीर है। ICU में उसका इलाज चल रहा है। आदित्य की हालत स्थिर है। सभी शमसाबाद के गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले हैं। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं।


संबंधित खबरें