Press "Enter" to skip to content

साहब…! एएसआई रुपए लेकर अवैध शराब बिकवा रहे, कर दो स्थानांतरण | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब….! सुरवाया थाने में पदस्थ एएसआई कमल बंजारा का स्थानांतरण करवा दीजिए। यह हमारे क्षेत्र में अवैध शराब बिकवा रहे हैं। यह शिकायत एसपी से शनिवार को सुरवाया के ग्रामीणों ने की। 
ग्रामीण शिमला, केशरी, अनिल, अजबसिंह, शिवनंदन, नरेश, जगदीश, नंदू ने बताया कि एएसआई कमल बंजारा थाना क्षेत्र में बंजारों के द्वारा निर्मित कच्ची शराब का अवैध तरीके से विक्रय करवा रहे हैं। इसके एवज में उक्त शराब कारोबारियों से हफ्ता वसूली करते हैं। वहीं दुकानदारों से भी अवैध वसूली की जा रही है जो भी दुकानदार रुपए देने से मना करता है तो उसको धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि तुम्हारी दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। बंजारा द्वारा क्षेत्र की जनता को परेशान किया जा रहा है। अत: एएसआई कमल बंजारा का स्थानांतरण कर दिया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!