Press "Enter" to skip to content

प्रदेश के मठ, मंदिर पुजारियों की सहायता के लिए 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत, पंजीयन कराएं | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना लॉकडाउन की वजह से प्रदेश भर के मठ, मंदिर पुजारियों की आजीविका को बनाए रखने के लिए ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग एवं संस्कार मंच के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। जिस पर प्रदेश के मठ, मंदिर पुजारियों की सहायता के लिए 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। जिससे प्रदेश के मठ मंदिर पुजारियों कोा इससे सीधा लाभ पहुंचेगा। शर्मा ने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन के कारण पूजास्थल, मंदिर और कर्मकांड कार्य बंद हैं, इस कारण से पुजारियों की आजीविका पर संकट मंडरा गया है। मंच की ओर से लॉकडाउन के दौरान पुजारियों को राहत सामग्री का वितरण भी किया गया लेकिन यह काफी नहीं था। इसी वजह से मप्र शासन से राहत की मांग की गई। विनय ने इस योजना का लाभ लेने के लिए पुजारी संपर्क कर दस्तावेज जमा कर अपना पंजीयन करा मो. नं. 8962826099 सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!