Press "Enter" to skip to content

गर्मी में पैर न जलें, इसलिए प्रवासी मजदूरों को समाजसेवी अगम जैन पहना रहे चप्पल | Shivpuri News

शिवपुरी। जब से लॉकडाउन हुआ है तभी से सारे उद्योग-धंधे बंद हो गए। जिस कारण प्रवासी मजदूरों ने अपने घर की ओर पलायन करना शुरू कर दिया। मजदूर जो भी साधन मिल रहा है उसकी सहायता से अपने घर तक पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं तो वहीं कई मजदूरों ने पैदल ही अपने घर की ओर रूख कर दिया है। वहीं शिवपुरी जिले में समाजसेवियों द्वारा अपने-अपने तरीके से मजदूरों की मदद की जा रही है कोई इन प्रवासी मजदूरों को भेाजन करवा रहा है तो कोई गर्मी से बचने के लिए जूस तथा फलों का वितरण कर रहा है। ऐसे ही एक समाज सेवी अगम जैन द्वारा इन मजदूरों की सुध ली और इस भीषण गर्मी में पैदल चलकर जाने वाले प्रवासी मजदूरों को नई चप्पलें पहनाई। नई चप्पलें पहनकर प्रवासी मजदूरों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उनका कहना था कि जहां हम काम करते थे वहां हमें किसी ने पूछा नहीं इतना ही नहीं रास्ते में किसी ने खाना भी नहीं खिलाया। शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश करते ही हमें भरपेेट खाना मिला और यहां के लोग बड़ी सेवा कर रहे है। नई चप्पलें मिलने पर प्रवासी मजदूरों ने अगम जैेन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा इस भीषण गर्मी में चप्पलें मिल जाना किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!