Press "Enter" to skip to content

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही : स्क्रीनिंग कराने आने वालों की लग रही लाइनें, नहीं हो रहा सुरक्षित दूरी का पालन, संक्रमण का खतरा बढ़ा | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग केंद्र बनाया गया है। इन दिनों दूसरे राज्यों से लोग अधिक आ रहे हैं। लिहाजा जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग कराने आने वालों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति यह है कि इमरजेंसी में इलाज लेने आने वाले मरीज भी अनजाने में इसी लाइन में लग जाते हैं, जिसके चलते उन्हें कोरोना संक्रमण होने का खतरा मंडरा रहा है। स्क्रीनिंग कराने आने वाले लोगों में सुरक्षित दूरी नहीं बनवाई जा जा रही है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया हैै। मामले को लेेकर हॉस्पिटल प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहा है। अगर यह संक्रमण असपताल में चला गया तो आने वाले मरीज भी इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं। 
आदेश हैं कि खांसी और जुकाम के मरीजों की पहले स्क्रीनिंग की जाए। इन मरीजों में से अगर किसी में कोरोना का संक्रमण होने की अंदेशा हो तो उसका सैंपल लेकर क्वारेंटाइन कराया जाए। इन दिनों दूसरे शहरों से लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। यही कारण है कि स्क्रीनिंग कराने तथा सैंपल देने वालों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल शिवपुरी में स्क्रीनिंग कराने आने वालेे लोगों में सुरक्षित दूरी नहीं बनाई जा रही है ऐसे में अगर कोई मरीज करोना पॉजीटिव हुआ तो संक्रमण बढ़ सकती है। इतना ही नहीं हॉस्पिटल आने वाले मरीजों को भी इससे खतरा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!