Press "Enter" to skip to content

शराबी पड़ोसी घुसा घर में, बाहर जाने को कहा तो कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कृष्णपुरम कॉलोनी में रहने वाला एक युवक अपने ही पड़ोसी के घर में शराब पीकर घुस गया। जब उसे बाहर निकाला तो गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस नेे फरियाद की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
प्रशांत योगी पुत्र गोपाल योगी निवासी केदार समाधिया का मकान कृष्णपुरम कॉलोनी ने बताया कि 25 मई को शाम के समय पड़ोेस में रहने वाला हेमंत नामदेव शराब पीकर आया और घर में घुस गया। जब कारण पूछा तो गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी और जान सेे मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के बाद प्रशांत थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!