Press "Enter" to skip to content

उधारी को लेकर युवक पर चाकू से हमला ,नरेश प्रजापति घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। कमलागंज में रहने वाले एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं बचाने आए दो युवकों की मारपीट कर दी। मामला उधारी के रुपए को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
24 मई की शाम नरेश प्रजापति जो कि मेडिकल संचालक है वह मोहल्ले में काली माता मंदिर के पास खड़ा हुआ था। तभी वहां प्रिंस मित्तल, विक्की लखेरा, संजीव राठौर और रतीराम प्रजापति आए और नरेश प्रजापति के पास आकर बोले कि तुम्हारे लड़के मनोज प्रजापति ने 3 हजार रुपए लिए थे वह लेने के लिए आए हैं। जिस पर नरेश ने कहा कि मनोज अभी घर नहीं है। इसी बात को उक्त लोगों ने लात-घूसों से मारपीट कर दी और कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तोजान से मार देंगे। घटना के बाद घायल नरेश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!