Press "Enter" to skip to content

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु की तर्ज पर मिले परिवहन टैक्स में छूट | Shivpuri News

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ने की लॉकडाउन के हालातों में करों में राहत की मांग  
शिवपुरी। वर्तमान परिवेश कोरोना काल के रूप में बीत रहा है और विगत 60 दिनों से यह हालात संपूर्ण देश में निर्मित है जिसमें किसी भी तरह का व्यापार करना और होना असंभव से जान पड़ता है। फिर ऐसे में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के निर्देशानुसार संचालित परिवहन सेवाओं पर टैक्स की मार क्यों है, इसलिए वर्तमान समय में देश-प्रदेश कोविड.19 के संक्रमण को रोकने के प्रयास में लॉकडाउन के चलते परिवहन व्यवसाय भी गंभीर आर्थिक संकट से चल रहा है। परिवहन करों का भुगतान परिवहन स्वामी द्वारा पूरा करना असंभव से प्रतीत होता है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मप्र शासन से मां की कि 31 दिसंबर तक की छूट दिए जाने की मांग की है क्योंकि इस तरह की छूट अन्य प्रदेशों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु की सरकारों द्वारा दी गई है। इसलिए मप्र में भी परिवहन सेवाओं में यह छूट दी जाए ताकि परिवहन में सेवारत परिवहन स्वामी को कुछ राहत मिले। यह आह्वान किया ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कालरा बेस्ट जोन, राकेश तिवारी प्रदेशाध्यक्ष व शिवपुरी जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह, मुन्नाराजा जिन्होंने लिखे पत्र के माध्यम से यह मांग संगठन के बैनर तले रखी। इसके साथ ही मप्र परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग के आदेश का बॉर्डर, परिवहन चौकियों पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आदेश पालन के नाम पर ट्रकों, वाहनों के साथ अनुचित व्यवहार कर परेशान किया जाता है। इस विषय पर भी गंभीरता से विचार कर राहत प्रदान की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!