Press "Enter" to skip to content

पुलक जन चेतना मंच को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलक जन चेतना मंच एवं महिला जागृति मंच के क्षेत्र क्रमांक दो का क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन विगत दिवस ऑनलाइन किया गया। जिसमें पुलक जन चेतना मंच शिवपुरी को सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान बांसवाड़ा में विराजित आचार्य पुलक सागर ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अनूठे आयोजन के दौरान सभी लोगों ने अपने-अपने घरों से आचार्य श्री की आरती की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ऑनलाइन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया। 
पुलक जन चेतना मंच शाखा शिवपुरी लगातार शिवपुरी में पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रही है, जिसके अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा सेवा के अंतर्गत अहिंसा निरोगधाम, बुजुर्ग एवं असहाय बंधुओं को मंदिर लाने-ले जाने के लिए पुण्यवर्धिनी एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे उत्कृष्ट आयोजन किए जा रहे हैं। जिनके आधार पर शाखा को सर्वश्रेठ शाखा चुना गया। कार्यक्रम में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व शाखा अध्यक्ष राकेश जैन अन्नू-मन्नू एवं महामंत्री धर्मेंद्र जैन द्वारा किया गया। 
मंच कार्यक्रमों में एवं अहिंसा निरोगधाम के संचालन में विशेष रुप से विशेष रुप से शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाती हैं, इसमें डॉ. डीके बंसल, डॉ रत्नेश जैन, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉक्टर एचपी  जैन, डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉ. मेघा प्रभाकर,  दिनेश जैन, आकांक्षा जैन, डॉ. राजेंद्र सिंह पवैया, डॉ. मनीष जैन, पारुल गुप्ता, बलू धाकड़, शाक्य शामिल हैं। मंच द्वारा संचालित गतिविधियों की सम्पूर्ण व्यवस्था बनाने में शाखा के विजय कुमार जैन, सूरज जैन, महेंद्र रावत, महेश जैन, दिनेश जैन, अजीत सिंघई, पारस जैन, पंकज जैन, विनोद जैन, विमल जैन, ऋषभ जैन, चितरंजन जैन सहित समस्त सदस्यों का योगदान रहता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!