Press "Enter" to skip to content

एटीएम हुए खाली, लग रही भीड़, लोग हो रहे परेशान | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए हैं और लोग कैश के लिए परेशान हो रहे हैं। शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए हैं और उनमें पैसे निकालने जाने वाले उपभोक्ताओं को कैश न होने का मैसेज के बाद किसी अन्य एटीएम पर जा रहे हैं तो वहां भी यही हाल हैं। इक्का दुक्का एटीएम में पैसा है तो उनमें भी भीड़ नजर आई। कुछ देर बाद वहां भी पैसा खत्म हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीएम पर पैसा निकालने आए सूरज ने बताया कि उन्हें जरुरी काम से जाना है। वह शहर के तीन एटीएम पर हो आए लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिला इसके बाद वे कोतवाली रोड वाले एटीएम पर आए लेकिन यहां लोगों की भीड़ हैं। यहीं हाल विजय का था, उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन शहर के चार एटीएम पर पैसा नहीं निकला, तब वह पांचवें एटीएम पर पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!