Press "Enter" to skip to content

रंजना पचौरी बनी ओम श्री श्याम सेवा समिति की महिला जिला अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी: समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रंजना पचौरी को ओम श्री श्याम सेवा समिति की महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, ऐचवाड़ा द्वारा की गई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रंजना पचोरी समिति के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगी।
यह नियुक्ति रंजना पचौरी सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। उनके नेतृत्व में, समिति महिलाओं के बीच सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।
इस अवसर पर, समिति के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला, सुआटोर, विभा रघुवंशी, शोभा पुरोहित, पूनम पुरोहित, रूबी राकेश गुप्ता, राजू शर्मा, पप्पू बाईपास, गणेश भूपेंद्र सिंघल, विकास दंडोतिया,  गणेश कोठारी, दीपक गुप्ता, भारती शर्मा, अनीता मुनीत मित्तल, रेखा अग्रवाल और रूबी गुप्ता शामिल थे। सभी ने रंजना पचौरी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!